नई दिल्ली: दिल्ली के ठग सुकेश चंद्रशेखर की मंडोली जेल कोठरी के अंदर से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
जिससे से पता चलता है कि उसके लिए जीवन कैसा है।
बुधवार को एक औचक छापेमारी में अधिकारियों को उसके सेल में कई महंगे सामान और नकदी मिली।
सुकेश के कब्जे से अधिकारियों ने गुच्ची चप्पल, 80,000 रुपये से अधिक कीमत की एक जोड़ी जींस और 1.5 लाख रुपये नकद में बरामद किए हैं।
विजुअल्स में सुकेश को रेड के बाद रोते हुए देखा जा सकता है।
सुकेश को हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग के एक नए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। यह मामला रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी के खिलाफ की गई कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।
दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नौ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।
चंद्रशेखर के खिलाफ ताजा आरोप 3.5 करोड़ रुपये से संबंधित है, जिसे मालविंदर सिंह की पत्नी जपना ने कथित रूप से चुकाया था, क्योंकि उन्हें यह झांसा दिया गया था कि इस पैसे का इस्तेमाल उनके पति को छुड़ाने के लिए किया जाएगा।
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक प्रमुख संदिग्ध एक कुख्यात ठग है, वह रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने में कामयाब रहा, जबकि वह तिहाड़ जेल में कैद था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिलहाल इस मामले में शामिल द्रशेखर के वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है।


0 टिप्पणियाँ