गहना खरिदने आई महिलाओं ने 80 हजार के ब्रेसलेट पर हाथ साफ़ किया




रांनीगंज-रानीगंज के सिआर रोड स्थित बालाजी ज्वेलर्स मैं शनिवार शाम दो महिलाएं गहने खरीदने के नाम पर आई और उन्होंने दुकानदार को दूसरी तरफ उलझा कर करीब ₹80000 के एक ब्रेसलेट पर हाथ साफ कर दिया. दुकान के मालिक दिनेश बर्मन ने कहा कि आज शाम को दो महिलाएं उनकी दुकान में आई और उन्होंने कान की बाली दिखाने को कहा. दुकानदार ने जब उनसे पूछा कि उनका बजट क्या है तो उन्होंने कहा कि ₹35000. दुकानदार ने जवाब दिया कि इतने मैं उनकी दुकान में कोई कान की बाली नहीं है, तो दोनों महिलाओं ने उनको बातों में उलझा दिया और अन्य गहनों को दिखाने के लिए कहा, जब दिनेश बर्मन दूसरे गहने दिखाने पीछे मुड़े तो उन्होंने एक ब्रेसलेट चुरा लिया. दिनेश बर्मन ने कहा कि उस ब्रेसलेट की कीमत करीब ₹80000 है .उन्होंने पुलिस में इस घटना की जानकारी दी है .उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्परता के साथ मामले की जांच शुरू कर दी,दुकान की सी सी टी वी फुटेज भी देखी जा रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान