पंजाबी मोड़ 6 -7 नंबर कॉलोनी के निवासियों ने पार्षद पर लगाया मारपीट करवाने एवं धमकी देने का आरोप





 रानीगंज - 33 नंबर वार्ड अंतर्गत 6-7 नंबर कॉलोनी के वार्ड के कई निवासियों ने रानीगंज के 88नंबर वार्ड की वार्ड पार्षद नेहा साव के खिलाफ स्थानीय कुछ युवकों को लेकर मारपीट करवाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वार्ड पार्षद नेहा साव उन्हें काफी समय से तरह-तरह की धमकी दे रही हैं. उनका कहना है कि कभी वह उन्हें पानी लेने से मना करती हैं, तो कभी उन्हें विस्थापित करने की चेतावनी देती हैं. अब उनका कहना है कि अर्जुन साव नामक एक‌ व्यक्ति ने अपने घर के सामने एक तिरपाल लगाकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया है ऐसा आरोप लगाते हुए नेहा साव के साथ रहने वाले कुछ लोगों ने तिरपाल उखाड़ फेंक दिया. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वह सत्ताधारी पार्टी तृणमूल की वार्ड पार्षद है, इसलिए वह हमेशा चेतावनी देती है कि सब कुछ उनके अनुसार होगा . इस विषय पर इलाके के लोगों ने हस्ताक्षर एकत्र करने के बाद आसनसोल नगर निगम में शिकायत दर्ज की है, हालांकि नेहा साव, जिन पर यह आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया . उनका कहना है कि यह सब केवल उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. स्थानीय वार्ड के भाजपा नेता शमसेर सिंह ने दावा किया कि सत्ता पक्ष के वार्ड पार्षदों ने हमेशा बलपूर्वक शासन स्थापित किया है, इसलिए वे यहां उसी बल को जारी रखे हुए हैं. हालांकि उनका दावा है कि वह इस तरह के अत्याचारों से पीड़ित प्रभावित परिवारों के साथ वह हमेशा खड़े रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता