श्री श्याम बाल मण्डल के 38 वां श्री श्याम अरदास महोत्सव के दौरान भव्य भजन संध्या का आयोजन






रानीगंज-रानीगंज के श्री श्याम बाल मंडल की ओर से निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर परिसर में मंदिर का वार्षिक महोत्सव के रूप में 38 वां श्री श्याम अरदास महोत्सव में हजारों की संख्या श्याम भक्त शामिल हो कर श्याम मय हो महोत्सव के दौरान श्री खाटू श्याम का आलौकिक श्रृंगार,छप्पन भोग, पूजन हवन के साथ भव्य रुप से भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया था ,जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया, कोलकाता से आए भजन गायक संजू शर्मा, सौरव शर्मा तथा रांनीगंज के जयराम पांडेय ने अपने भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को थिरकने को मजबूर कर दिया. इस महोत्सव में मुख्य रूप से विधायक तापस बनर्जी उपस्थित हुए और उन्होंने श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया, इनके साथ ही एमएमआइसी दिव्येंदु भगत,रांनीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव ने भी श्याम महोत्सव में मुख्य रूप से उपस्थित होकर बाबा के आगे सर झुकाते हुए उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही पवन केजरीवाल,विमल शराफ, अरुण राजपुरिया, विनोद बंसल, पप्पू मटोलिया, पंकज महेश्वरी, सावर सिंघानिया, जितेंद्र सिंघानिया सहित श्री श्याम बाल मंडल के तमाम सदस्य गण उपस्थित रहें. श्याम महोत्सव के दौरान अखंड ज्योत जलाई गई, साथ ही बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया और भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पवन केजरीवाल ने बताया कि आज श्याम मंदिर के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने हिस्सा लेकर आज के कार्यक्रम को काफी सफल बनाया, और बहुत ही जल्द भव्य तरीके से मंदिर का निर्माण पूरा किया जाएगा और काफी हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मंदिर का उद्घाटन इसी साल किया जाएगा, साथ ही उन्होंने बताया कि इस मंदिर में ही रानी सती दादी, बाबा श्याम, हनुमान जी, शंकर परिवार और भगवान गणेशजी स्थापित किए जाएंगे, रानीगंज वासियों को काफी लंबे समय से इस भब्य मंदिर के उद्घाटन का इंतजार है और बहुत ही जल्द उनका इंतजार पूर्ण हो जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान