रानीसायर मोड़ पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर वार्ड नम्बर 33 के निवासियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा






 रानीगंज- रानीगंज के वार्ड नम्बर 33 के स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे 2 रानिसायर मोड़ पर एक फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर रांनीगंज के बीडीओ अभिक बनर्जी को ज्ञापन सौंपा. इस बारे में सदन कुमार सिंह ने कहा कि रानीसायर मोड़ एक बहुत महत्वपूर्ण इलाका है, यहां बीडीओ, बीएलआरओ सहित कई सरकारी दफ्तर है, इसके साथ ही यह रास्ता जामुड़िया, तिराट ,निघा, हाड़ाभांगा, अमृत नगर आदि इलाकों की तरफ जाता है, ऐसे में इस रास्ते में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं,कई लोगो की जान चली गयी है. उन्होंने कहा कि जैसे चांदा में एक बाईपास बनाया गया है, बांसड़ा में भी बनाया गया है ठीक उसी तरह यहां भी ऐसे ही कोई व्यवस्था की जाए ,ताकि दुर्घटना से बचा जाए.उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस इलाके को वंचित कर रहा है, जिससे कि यहां के लोगों के लिए काफी परेशानियां खड़ी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि आज उन्होंने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा, बीडीओ ने उनकी मांगों को गौर से सुना और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों तक उनकी मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया. इससे पहले कल उन्होंने रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी से भी इस सिलसिले में मुलाकात कर बातचीत की थी. तापस बनर्जी ने भी उनकी बातों को गौर से सुना और जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान के लिए कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया .वहीं इस संबंध में बीडीओ अभीक बनर्जी से बात की तब उन्होंने कहा कि आज मुझे रानीसायर मोड़ से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया है, इस विषय को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों तक पहुंचाएंगे. इस मौके पर सदन कुमार सिंह के अलावा बंटी यादव, मोहम्मद ताहिर, बबलू वर्मा, मिठो बाउरी ,हेमंत बनर्जी, संतोष सिंह ,सुमित दास, विजय पासवान आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता