30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अर्बन स्वस्थय केन्द्र का किया गया भूमि पुजन




जामुड़िया - पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग दफ्तर की और से वार्ड नम्बर 5 के एबीपिटस सहित आस-पास ग्राम के लोगों को सुविधा हेतू एबीपिटस मोड़ से एबीपिटस ग्राम जाने वाले मुख्य सड़क स्थित बंद पड़े एबीपिटस इसीएल के कोलियरी के समीप शनिवार को अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि पूजन वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास ने किया . इस मौके पर बंदना रूईदास ने कहा कि इस वार्ड में अभी तक एक भी स्वास्थ्य केन्द्र नहीं था, इस स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद यहाँ के लोगों को काफी सुविधा होगी. इस स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर नर्स ओर दवा हमेशा भी उपलब्ध रहेगा. यहाँ अपना इलाज कराने आये हुये लोगों को किसी तरह की कोई भी परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसके निर्माण के पस्चात भविष्य में इसका ओर भी विस्तार बड़े पैमाने पर किया जाएगा.ठेकेदार के प्रतिनिधि संतोष घोष ने कहा कि राज्य सरकार के दवारा इस तरह का स्वास्थ्य केन्द्र सभी इलाको में हो रहा है, 30 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है , कार्य बहुत जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा ओर जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा. मौके पर दीपू काजी, उमेश यादव, सुभाष पाल, सीताराम रूईदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान