जामुड़िया- श्याम मेटलिक्स फाउंडेशन ने जामुड़िया थाना और शंकर नेत्रयालय-कोलकाता के सहयोग से 276 लोगो को निशुल्क चश्मा प्रदान किया.ज्ञात हो कि बीते 5 और 6 जनवरी को श्याम मेटलिक्स फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित की गई थी,जिसमें इन लोगो के नेत्र जांच कर चश्मा की आवश्यकता पाई गई थी.कंपनी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए इन 276 लोगो को चश्मा प्रदान किया गया.
इस चश्मा वितरण के दौरान सुमित चक्रवर्ती (श्याम मेटालिक्स फाउंडेशन के निदेशक,सुमित चक्रवर्ती,आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कॉमिशनरेट के एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंतों बंदोपाध्याय,जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, फैक्टरी प्रबंधक, आलोक मिश्रा थाना के कर्मचारियों, सीएसआर कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति में यह चश्मा वितरित किया गया.
निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी उत्पादन के साथ -साथ अपने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत पूरे वर्ष भर विभिन्न सामाजिक कार्यो को अंजाम देती है.इसके तहत ही बीते दिन नेत्र जांच शिविर के दौरान मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए कुल 130 मरीजों की पहचान की गई, जिनमें से 45 मरीजों का मोतियाबिंद और लेजर ऑपरेशन एवं रेटिना का चेकउप किया गया.


0 टिप्पणियाँ