रांनीगंज-राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वास्थ्य साथी का लाभ सभी को मिले .यह सुनिश्चित करने के लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में सभी बोरो को आदेश दिया गया है कि उनके इलाके में जिनका भी स्वास्थ्य साथी कार्ड अभी तक नहीं बना है उनको कार्ड मुहैया कराया जाए. इसी क्रम में रविवार को रानीगंज बोरो की तरफ से यह अभियान चलाया गया. रानीगंज के शिशु बागान इलाके स्थित नज़रुल मंच में 26 लाभार्थियों को स्वास्थ्य साथी कार्ड उपलब्ध कराए गए. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी(स्वास्थ्य) दिव्येंदु भगत ,बोरो चेयरमैन के रूप में मनोनीत मुजम्मिल शहजादा तथा आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो के कई पदाधिकारी गण उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ