रांनीगंज भाजपा ने 18 सूत्रों मांगो को लेकर रांनीगंज बोरो प्रभारी को सौंपा ज्ञापन




रांनीगंज-18 सूत्री मांगों के समर्थन में भाजपा मंडल एक द्वारा रानीगंज बोरो कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया.

रानीगंज भाजपा मंडल एक की तरफ से मंगलवार को मंडल एक के अध्यक्ष देव जीत खां के नेतृत्व में रानीगंज बोरो कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन भी किया गया.

 इन मांगों में पीने की पानी की समस्या, रानीगंज में ट्रैफिक जाम की समस्या ,अवैध बालू कारोबार तथा तालाबों की भराई कर अवैध निर्माण की समस्या को लेकर बोरो प्रभारी दिवेन्दु भगत को ज्ञापन सौंपा.




 इससे पहले भाजपा द्वारा रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से एक रैली निकाली गई जो कि रानीगंज बोरो कार्यालय तक गई इसके उपरांत बोरो कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने लगे. इस मौके पर यहां भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे, शमशेर सिंह, बादशाह चटर्जी, डॉक्टर विजन मुखर्जी, सुनीता कयाल सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे. देवजीत खां ने कहा कि रानीगंज शहर में रात के अंधेरे में बालू से लदे डंपर यातायात करते हैं साथ ही भु माफियाओं द्वारा तालाबों की भराई कर अवैध निर्माण किया जा रहा है ,उन्होंने कहा कि बोरो प्रभारी ने भी स्वीकार किया कि यहां पर यह समस्या है आज के ज्ञापन के जरिए उन्होंने बोरो प्रभारी से इन समस्याओं के निराकरण की मांग की. इस बारे में रानीगंज बोरो प्रभारी दिव्येंदु भगत ने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर लगभग 75% कार्य संपूर्ण कर लिया गया है और जो कार्य बाकी है उसे भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की जहां तक बात है इसे दूर करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है, लेकिन इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है ,वही आवास योजना में धांधली के सवाल पर उन्होंने कहा कि रानीगंज में कहीं पर भी ऐसा कुछ नहीं है और अगर किसी भाजपा नेता ने यह साबित कर दिया कि रानीगंज में आवास योजना में धांधली हुई है तो वह मान जाएंगे वही रानीगंज इलाके में अवैध निर्माण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह स्वंय इसे रोकने की दिशा में प्रयास शुरू किया है, और वह किसी भी कीमत पर रानीगंज में अवैध निर्माण नहीं होने देंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता