युवा संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमो ने हिस्सा लिया




 जामुड़िया - बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 2 के कैथी ग्राम फुटबॉल मैदान में कैथी युवा संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया. इस खेल में कुल 16 टीमो ने हिस्सा लिया. इस क्रिकेट खेल का फाइनल मैच इकड़ा सोनू इलेवन एवं कैथी आशीश इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम बल्लेबाजी करते हुए कैथी सोनू इलेवन ने 6 ओवर में चार विकेट खोकर 48 रन बनाए, वही दुसरी बल्लेबाजी में इकड़ा सोनू इलेवन ने 4 ओवर मे तीन विकेट खोकर 49 रन बनाकर अपने विरोधी टीम कैथी आशीश इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 9000 हजार रूपये का चेक एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7000 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया. मेन आफ दा मैच ओर मेन आफ दा सीरीज का पुरस्कार इकड़ा सोनू इलेवन के गोपी कुमार एवं रूमी कुमार को प्रदान किया गया. मौके पर शेख सदरूदिन, बबलु पोद्दार, मौहम्मद सलाउदिन खान, ऊतम मोदक, आजाद हुसैन, नील बाऊरी ,शेख राजा ,बिटु बाऊरी, शेख रोजदार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता