यंग स्टार क्लब द्वारा 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन



 रांनीगंज-रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष एवं वार्ड 37 के पार्षद रुपेश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार से 16 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई .वार्ड नंबर 37 अंतर्गत रानीगंज के महावीर कोलियरी क्रिकेट मैदान में यंग स्टार क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. फाइनल 19 तारीख को खेला जाएगा .इस बारे में रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा कि आज से इस 16 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई . पहले यंग स्टार क्लब हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन किया करता था लेकिन इस बार इस प्रतियोगिता का नाम रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस कप रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं .हर एक मैच 16 ओवरों का होगा और फाइनल मैच 19 तारीख को खेला जाएगा .रुपेश यादव ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार हर वक्त जन्म से लेकर मृत्यु तक लोगों के साथ रहने का संकल्प लेकर तृणमूल कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहता है. इसी क्रम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि युवा वर्ग में फिर से खेलकूद के प्रति रुचि पैदा हो. उन्होंने कहा कि हाल ही में दीदीर सुरक्षा कवच नामक एक परियोजना की शुरुआत की गई है. इसका मकसद लोगों को उन पर योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिनके जरिए दीदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के चारों ओर एक सुरक्षा कवच जैसा निर्माण किया है . वही रानीगंज के 37 नंबर वार्ड के टीएमसी नेता मनोज कुमार तांती ने बताया कि आज से इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई .रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस कप नामक इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रहे हैं. फाइनल मैच 19 तारीख को खेला जाएगा. प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक मैच का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि विजेता टीम को 40000 और उपविजेता को ₹30000 दिए जाएंगे. इसके अलावा हर मैच में मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन