अंडाल ---: अंडाल पोस्ट ऑफिस मोड में स्वामी विवेकानंद शिक्षा संस्था और सामाजिक कल्याण सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वामी विवेकानंद की जयंती के शुभ अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगता,किताब वितरण और गरीबों में कंबल वितरण आयोजित किया, इस अवसर पर रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रूपेश यादव ने कहा स्वामी विवेकानंद शिक्षा और समाजिक कल्याण सोसाइटी का यह पहल बडा ही सराहनीय है।
जरूरत मंदो और वंचित बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजन करना यह अच्छी पहल है।सभी को ऐसा करना चाहिए,
इस कार्यक्रम का शुभारंभ रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी के हाथो हुआ। सर्वप्रथम ड्राविंग प्रतियोगता से बच्चो को भागीदारी और उत्साह बढ़ाया गया, तत्पश्चात आगंतुक मेहमानो द्वारा किताब, कंबल और स्कूल बैग प्रदान किये गए। इस संस्था का ऐगरवा साल है जिसमे प्रतियोगता की तयारी करने वालो बच्ची को पढाई की हर सुविधा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर अंडाल बिडियो सुदीप्ता बिश्वास,अंडाल थाना के ऑफिसर इन चार्ज सांतानु अधिकारी, रानीगंज टाउन के अध्यश रूपेश यादव, शमीम अहमद, मैनेजर डिविसि,शिक्षक मुनीर शमी, इरसाद अहमद, एहतेसाम अहमद,अवनि दुबे ,रामराज भगत, धनुषधारी रॉय, अफजल हुसैन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल समापन संस्था के सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष मनोज प्रसाद, परवेज़ अंसारी और मनोरंजन मोदी एवं अन्य गणमान्य के हाथो संपन हुआ। इस सुंदर से कार्यक्रम का संचालन परवेज अंसारी ने किया।









0 टिप्पणियाँ