सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र के देन्दुआ मोड़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर चित्तरंजन-आसनसोल मार्ग के किनारे शनिवार दोपहर हुये भू धसान की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। धसान की खबर मिलते ही सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, देन्दुआ पंचायत उपप्रधान रंजन दत्ता मौके पर पहुँचे एंव मामले को लेकर पीएचई विभाग को जानकारी दी।वही भू-धसान घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि धसान से करीब तीन फीट सड़क के अंदर गुफा बन गई। स्थानीय लोगो ने बताया कि कई दिनों से सड़क के किनारे पानी की पाइप लाइन का कार्य चल रहा है जिसके क्रम में सड़क के नीचे से एक तरफ से दूसरे तरफ पाइप लाइन को लेजाने के कार्य चल रहा है जिससे यह घटना हुई है।
हालांकि घटना में कोई हताहत नही हुआ , वही घटना के बाद स्थानीय लोग में दहशत हैं। धसान वाली जगह पर बेरिकेटिंग कर दी गई। जिससे कोई घटना ना घाटे।
घटना को लेकर मौके पर पहुँचे मोहम्मद अरमान ने कहा कि पीएचई कार्यालय से पेयजल पाइप लाइन का काम चल रहा है। मशीन की सहायता से सड़क के नीचे से ह्यूम पाइप लगाने का कार्य चल रहा था, शायद इसलिए सड़क के किनारे धसान हुआ है। पीएचई विभाग से बात कर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। साथ ही पीएचई विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया। धसान वाले स्थान पर बालू भर कर गढ़े को बंद कर दिया गया है।


0 टिप्पणियाँ