भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार को हिरासत में लिए जाने का जामुड़िया भाजपा द्वारा थाना का घेराव






 जामुड़िया - गंगा आरती करने गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार को कोलकाता पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया था. इसके खिलाफ भाजपा की तरफ से पूरे प्रदेश में थाना घेराव अभियान चलाया जा रहा है .इसी क्रम में गुरुवार को जामुड़िया भाजपा की और से जामुड़िया थाना का घेराव किया गया. इस संदर्भ में भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा की गंगा आरती करने का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को जिस तरह से हिरासत में ले लिया गया वह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का नाम लेने पर राज्य के मुख्यमंत्री भड़क जाती हैं तो यह तो जाहिर सी बात है कि यहां पर गंगा आरती करने नहीं दिया जाएगा .उन्होंने कहा कि धार्मिक तुष्टीकरण कि राजनीति की वजह से आज पूरे बंगाल में इस तरह की हालत हो गई है कि यहां पर सनातन धर्मावलंबी अपने आचार अनुष्ठान सही से नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में दुर्गा विसर्जन के आयोजन में बाधा दी जाती है. उन्होंने कहा कि उलूबेरिया में सरस्वती पूजा करने से रोका गया. मौके पर दिलीप दे, बप्पा चटर्जी, सुनीता सिनहा, काकोली घोष, रंजीत गाँधी, संतोष सिंह ,बृजमोहन पासवान ,रामेश घोष, निरंजन सिंह, संजय सिंह, अनिरुद्ध चक्रवर्ती ,मनोज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त