श्रमिक नेता रोबिन सेन के स्मरण सभा में पहुंचे माकपा पोलितब्यूरो सदस्य सूर्यकांत मिश्रा




 रानीगंज-माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य सूर्यकांत मिश्रा गुरुवार को दिवंगत श्रमिक नेता रॉबिन सेन की 29 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय रॉबिन सेन की प्रतिमा के सामने सलामी दी और कहा कि रॉबिन सेन जैसे महान वामपंथी नेताओं की वजह से ही श्रमिक हितों की रक्षा हो पाई है. यह स्मरण सभा बल्लभपुर पेपर मिल यूनियन कार्यालय के सामीप रोबिन सेन के आदमकद प्रतिमा के सामने की गई थी. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा केंद्र सरकार को दोष देती रहती हैं कि केंद्र सरकार यहां के विकास के लिए पैसे अनुमोदन नहीं कर रहा है, लेकिन उससे पहले ममता बनर्जी को यह जवाब देना होगा कि यहां पर जो लूट मार जारी है. उस पर रोक लगाने के लिए उन्होंने क्या किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तो चोर है. राफेल सहित बड़े-बड़े घोटालों में केंद्र सरकार के मंत्री सन लिप्त है, लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बात का जवाब देना होगा कि यहां पर जो लूट मार जारी है वह कैसे हुई. उन्होंने कहा कि आज राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रही है कि रानीगंज धसान प्रभावित अंचल है,और कभी भी जोशी मठ जैसी धसान की घटना घट सकती है, लेकिन क्या यह बात उनको 12 साल बाद समझ में आ रही है. इससे पहले उन्होंने कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जब माकपा की तरफ से इसका विरोध किया गया था तब टीएमसी वालों ने ही उसकी मुखालफत की थी और आक्रमण किया था .सूर्यकांत मिश्रा ने कहा की दीदीर सुरक्षा कवच मैं दीदी के जो दुत वह असल में भूत है, जिनको लोग खदेड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा को लाने वाली तृणमूल कांग्रेस ही है.इस अवसर पर सूर्यकांत मिश्रा ने राबिन सेन द्वारा रचित "चाटुज्जै घाटेर मांझी" पुस्तक का विमोचन किया. गौरतलब है कि रॉबिन सेन की जन्मशती पर इस बार पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ की पहल पर समाज संस्कृति पत्रिका चाटूज्जै घाट की मांझी पुनः प्रकाशन किया गया है.उन्होंने कहा कि रोबिन सेन अपनी पुस्तक में आम लोगों के जीवन संघर्षों को उजागर करना चाहते थे जिसमें एक नाविक के वास्तविक जीवन पर प्रकाश डाला गया है. पाठकों ने पहले दिन इस पुस्तक की लगभग 500 प्रतियां खरीदीं. इस अवसर पर पूर्व विधायक गौरंगो चटर्जी, रुनु दत्ता,सुप्रियो रॉय,अनूप मित्रा सहित काफी संख्या में श्रमिक नेता एवं वामपंथी समर्थक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता