जीटी रोड जाम कर रहे आक्रोशित टोटो चालकों को पुलिस ने डंडा से खदेड़ा, एक प्रदर्शनकारी हिरासत में




आसनसोल :आसनसोल शहर को जाम की समस्या से मुक्त करने की प्रयास करते हुए पुलिस प्रशासन ने 20 जनवरी से टोटो और ऑटो चालकों को जीटी रोड पर गिरजा मोड़ से लेकर आश्रम मोर तक प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी ऑटो या टोटो जीटी रोड क्रॉस नहीं करेगा। इसे लेकर शुक्रवार को टोटो चालकों ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन पर अभी बैठक भी नहीं हुई थी कि शनिवार को एक बार फिर टोटो चालकों ने पुलिस द्वारा ₹5000 जुर्माना लगाए जाने से भड़क गए। जिसके बाद आसनसोल बस स्टैंड के समीप जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे एक ऑटो चालक का कहना था कि आज अपने टोटो को जीटी रोड से घुमा रहे थे कि पुलिस ने उनके टोटो को पकड़ लिया और ₹5000 जुर्माना लगा दिया। उसको तो चालक ने जुर्माना का रसीद भी दिखाया। उसका कहना था कि हमलोग 10 ₹20 कमाते हैं ₹5000 जुर्माना कहां से लाएंगे। इस दौरान उस चालक ने आसनसोल थाना प्रभारी पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया। वहीं आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू द्वारा प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने का अनुरोध किया गया लेकिन प्रदर्शनकारी उनके अनुरोध को नहीं माने। तब काफी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंची। आंसू गैस से लैश पुलिस वाहनी भी आ गई। इसके बाद थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने माइक से यह ऐलान किया कि पुलिस प्रशासन ने जो निर्णय लिया है।वह आसनसोल शहर और यहां के नागरिकों के हित के लिए लिया है।क्योंकि जाम की समस्या होने से मरीजों छात्रों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार जो फैसला लेती है। उसे मानना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि टोटो चालकों की जो मांग है। उस पर विचार किया जाएगा।आज टोटो चालकों का 10 प्रतिनिधिमंडल आसनसोल दक्षिण थाना आए। उनके साथ वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।लेकिन इस तरह नागरिकों को परेशान कर प्रदर्शन करना उचित नहीं है।इसलिए आप लोग जाम हटा दें।थाना प्रभारी प्रदर्शनकारियों को 2 मिनट का समय दिए। लेकिन प्रदर्शनकारी डटे रहे। तब उन्होंने पुलिसिया धौंस दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया, तो प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। लेकिन जैसे ही जीटी रोड से जाम हटा,तो हॉटन रोड में प्रदर्शनकारियों का एक दल जाम करने लगा। फिर पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया।अभी पुलिस प्रशासन समझ रही थी कि प्रदर्शनकारी चले गए हैं। लेकिन फिर प्रदर्शनकारियों का एक दल टीएमसी का झंडा हाथ में लेते हुए नगर निगम के तरफ से बस स्टैंड चौराहे के समीप आया तो पुलिस ने लाठियां चटकाते हुए इन प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक ने कहा कि पुलिस के लाठी के कारण उसके सिर में चोट लगी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों का चूहा बिल्ली का खेल 20 मिनट तक चलता रहा।हालांकि आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन के नेता राजू आहूवालिया ने कहा कि यह सही है कि सभी टोटो चालक टीएमसी के समर्थक हैं। लेकिन जो लोग कानून को नहीं मानकर आम जनता को अहित पहुंचाकर जनहित के विरोध में जो लोग प्रदर्शन करते हैं। वे कभी भी टीएमसी का समर्थक नहीं हो सकते। क्योंकि राज्य में मां माटी मानुष की सरकार है। उनके नेत्री ममता बनर्जी कभी भी किसी का रोजगार छीनने की बात नहीं करती है। वे रोजगार देती है। कल से ही मैं इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हूं। लेकिन इस तरीका का प्रदर्शन कर मामला का समाधान नहीं किया जा सकता। इसलिए आईएनटीटीयूसी ऐसी प्रदर्शन का समर्थन नहीं करती है। जो कानून का विरोध हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान