कब्रिस्तान के चारदीवारी के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर बोरो प्रभारी को दिया गया ज्ञापन





 रांनीगंज- रानीगंज टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ व अंजुमन इमदाद ए वहिमी संस्था की ओर से रानीगंज के दो नंबर बोरो कार्यालय प्रभारी सह आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिब्येंदु भगत को रोनाई मजार शरीफ से सटे कब्रिस्तान की चारदीवारी के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण की मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया. संस्था की मांग थी कि रानीगंज शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा कोलियरी क्षेत्र के अन्य स्थानों से इस कब्रिस्तान में मृतक व्यक्तियों को दफनाया जाता है,लेकिन पिछले काफी समय से इस कब्रिस्तान के करीब 100 फीट लंबे चारदीवारी टूट जाने के बाद से मवेशी से लेकर कुत्ते समेत अन्य जानवर वहां घुस रहे हैं. जिससे कब्रिस्तान की गरिमा टुट रही है, साथ ही कब्रिस्तान के चारों तरफ जंगल बन गया है, जिसकी सफाई और सौंदर्यीकरण की भी मांग की गई.इस संबंध में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के रानीगंज शाखा के अध्यक्ष इंतखाब खान ने कहा कि उन्होंने इस समस्या से एमएमआईसी को अवगत कराया है .उन्होंने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकाले जाने का आश्वाशन दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता