रानीगंज पंजाबी मोड़ गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया





  रानीगंज-शनिवार को पंजाबी मोड़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया.इस अवसर पर दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारा के रागी जत्था सतपाल सिंह ने गुरु की वाणी कीर्तन के माध्यम से सुनाकर संगतो को निहाल किया. कथावाचक डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने कथा के माध्यम से कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी साहिब के द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी, हिंदू धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से माधव सिंह ,राजपाल सिंह, गुरजिंदर सिंह, ग्रंथि सुरजीत सिंह, आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सरदार हरजीत सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह मक्कड़ , तरसेम सिंह, जगदीश सिंह संधू मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान