एडीडीए के माध्यम से राज्य सरकार बनाएगी अग्नीबीणा टाउनशिप, बीड के लिए एडीडीए चेयरमैन ने किया बिल्डर्सों के साथ बैठक





आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से राज्य सरकार आसनसोल में अग्निवीणा नामक एक टाउनशिप का निर्माण करने जा रही है। इस टाउनशिप में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। यह टाउनशिप आसनसोल इंडस्ट्रीज एरिया के पीछे गोरेगांव के समीप 60 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इस टाउनशिप के निर्माण के लिए बुधवार को एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी ने बिल्डरों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने आह्वान किया कि जो सक्षम बिल्डर हैं। वह इस टाउनशिप के निर्माण के लिए आवेदन फार्म भरे। इस मौके पर एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा 90 साल के लीज पर एक अग्निमवीणा टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए आज बिल्डरों के साथ बैठक कर उन्हें बीड के लिए आवेदन फॉर्म भरने का चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह आवेदन फार्म 11 जनवरी से 20 जनवरी तक दी जा सकती है।वही यह टाउनशिप 60 एकड़ जमीन पर बनेगा। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।जबकि उखाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार द्वारा एक अच्छी परियोजना की शुरुआत की जा रही है। आसनसोल में आवास की बहुत कमी है। इससे यहां के नागरिकों को बहुत सुविधाएं उपलब्ध होगी। ऐसी परियोजनाएं दुर्गापुर में भी शुरू की जानी चाहिए। वहां भी आवास की बहुत कमी है। ऐसा ही मंतव्य कुछ और व्यवसायियों ने भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता