दक्षिणा काली मंदिर कमेटी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कंबल व वस्त्र वितरण कार्यक्रम



आसनसोल : आसनसोल के डीपू पाड़ा स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर का 22 वां स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को मंदिर कमेटी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं वस्त्र वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तपन बनर्जी ने बताया कि मंदिर मंदिर के 22 वां स्थापना दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आज समापन के दिन 200 लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया एवं 250 जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं वस्त्र बांटे गए। स्वास्थ्य शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ एनके दत्ता, दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक बनर्जी, डॉ दीक्षा गुप्ता बनर्जी, डॉ जयंत सरकार, जनरल फिजिशियन डॉ सोमनाथ बनर्जी ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। श्री बनर्जी ने बताया कि दक्षिणा काली मंदिर कमेटी बीते 22 सालों से स्थापना दिवस पर विभिन्न पूजा अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को करती आ रही है। मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव मलय मजूमदार, निधि मजूमदार, तापस मुखर्जी, तपन दास, तापस घोष, आरती सरकार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन