मेजल्स और रूबेला टीकाकरण का हुआ आगाज, जिला शासक के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासनिक टीम ने स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का किया दौरा




आसनसोल : पश्चिम बर्दवान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सोमवार से एक माह व्यापी मेजल्स और रूबेला टीकाकरण शिविर का शुभारंभ विभिन्न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। यह टीकाकरण 9 माह से 15 वर्षों के बच्चों को दिया जाएगा।इस टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को लेकर अभिभावक टीकाकरण कराने को पहुंचे। उधर टीकाकरण को लेकर कैसा रिस्पांस मिल रहा है। इसका निरीक्षण करने के लिए पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद,आसनसोल नगर निगम के आयुक्त राहुल मजूमदार, आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली समेत कई उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने आसनसोल बस स्टैंड के समीप स्थित बंगाली गर्ल्स डे स्कूल का दौरा किया। इस दौरान निगम आयुक्त राहुल मजूमदार ने कहा कि पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज से मेजल्स और रूबेला जैसे खतरनाक बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए माह व्यापी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया।टीका 9 माह से 15 वर्षों के बच्चों को दिया जाएगा। ताकि मेजल्स और रूबेला जैसे खतरनाक बीमारियों से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और छात्रों में इस टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता