सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मियों को पेंशन रिव्यू करने की मांग




आसनसोल : ऑल इंडिया रिटायर्ड बीएसएनएल एग्जिक्यूटिव वेलफेयर एसोसिएशन के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के  द्वारा रविवार को आसनसोल  दक्षिण थाना के समीप जीटी रोड पर स्थित बंगाल भवन में दूसरा वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन को रिव्यू करने का मुद्दा छाया रहा। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव सिद्धांतगंशू सरकार ने कहा कि हमलोग बीएसएनएल के रिटायर एग्जिक्यूटिव कर्मचारी है। हमलोगों को कंसोलिडेटेड पेंशन मिलती है। सभी सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारियों को वर्ष 2017 में पेंशन रिव्यू करने को सरकार ने आश्वासन दी थी। हमलोग को जो पेंशन के मद में पैसा जमा करना था। हमलोग वह पैसा जमा करवा चुके हैं।लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी पेंशन रिव्यू नहीं किया गया।जो सेवानिवृत्त बीएसएनल के कर्मचारी हैं। वह सभी बुजुर्ग हैं। उन्हें अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है। पिछले 17 एवं 18 जनवरी को हमलोग ने सभी बीएसएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आगामी 8 फरवरी को हमलोग कोलकाता में भी प्रदर्शन करेंगे।क्योंकि अभी तक हम लोगों को पुराने दर पर ही पेंशन मिल रही है।सरकार ने पेंशन रिव्यू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन  5 साल बीत चुके सरकार ने अपनी वादा को पूरा नहीं किया। यदि सरकार हमलोगों को हमारी मांगों को नहीं मानेगी, तो हमलोग विरोध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा