मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मुफ्त दवा वितरण




रांनीगंज : भारत की विकराल समस्या है गरीबी, जहां लोग धन के अभाव मे अपनी जान गंवा देते हैं लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो समाज के लिए हरसंभव प्रयास कर एक पथ प्रदर्शक बन जाते हैं. इन्हीं में से एक हैं तिराट ग्राम पंचायत सदस्य सुबीर बनर्जी. जिनके अथक प्रयास से आदिवासी समुदाय के तिराट ग्राम पंचायत के गरगाडांगा आदिवासी पाड़ा में निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया.मौके पर बीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमिताभ बासु, समाजसेवी सह पंचायत सदस्य सुबीर बनर्जी, समाज सेवी संस्था निफा के अध्यक्ष अनिमेष देब राय,ओल्ड स्टेशन हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम भट्टाचार्य उपस्थित हुए.इनके सहयोग से शिविर में नेत्र जांच, हृदय रोग, सुगर जांच, रक्तचाप जांच सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श और निःशुल्क औषधि वितरण किया गया. इस दौरान समाज में स्वच्छ और सुदंर परिवेश के लिए लोगो को जागरुक किया गया. कैंप में डॉ जाकीर अजमल, डॉ अनिमेष मंडल, डॉ चंदना सिंह ने मरीजों की जांच की. इस दौरान आसनसोल, दुर्गापुर और कोलकाता से आए हुए चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वच्छ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया. मौके पर उपस्थित निमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास ने मरीजों को दवा अपने हाथों से सौंपी.

स्थानीय लोगों ने पंचायत सदस्य सुबीर बनर्जी की प्रशंसा की, जिनकी वजह से कैंप में अच्छे-अच्छे चिकित्सकों द्वारा जाचं शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. साबिर, बाबुई माड्डी, पिन्जु माड्डी, समाजसेवी संस्था निभा, बीबी कालेज के स्वयंसेवक, लायंस क्लब आफ आसनसोल ईस्ट, दुर्गापुर के गौरी देवी अस्पताल का मुख्य योगदान रहा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता