बांधना पर्व की धूम, पर्व में सुविधाओं को लेकर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप




जेके नगर : जेके नगर के आदिवासी पाड़ाओं में बांधना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जेके नगर के बेलियाबथान, 18 नंबर, लाइनपार के बांकाडांगा, डांगापाड़ा में बांधना पर्व की धूम देखी जा रही है। बीते 10 जनवरी से शुरू हुआ यह पर्व 15 जनवरी तक चलेगा। इस पर्व को आदिवासी धूमधाम से नाच गान कर मनाते हैं। जेके नगर लाइन पर स्थित बाकाडांगा में गुरुवार को बांधना पर्व के अवसर पर आदिवासी महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा पुरुषों ने परंपरागत ढोल बजाए। इस विषय में पाड़ा के आदिवासी युवक एवं युवतियों ने बताया कि आदिवासियों के परंपरागत रीति-रिवाजों के पालन करने के लिए हमलोग यह त्यौहार मनाते हैं एवं जिस तरह से हमारे पूर्वज इस त्योहार को मनाते आ रहे हैं उसी तरह से हम लोगों ने इस वर्ष की इस त्यौहार को मना रहे हैं। पुराने काल में जब पृथ्वी की सृष्टि हुई थी तब उस तरह के गान-बजान होते थे। अब आधुनिकता के इस दौर में हमलोग नए तरीके से नाच गान कर इस त्योहार को मनाते हैं। इस दौरान आदिवासियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि हमलोगों के त्योहार में यहां पर किसी भी प्रकार की प्रशासन से कोई व्यवस्था नहीं मिलती है। हमलोग स्वयं लाइटिंग आदि की व्यवस्था कर त्यौहार मना रहे हैं। हमलोगों को उस तरह की कोई सुविधा यहां नहीं मिली है जिस तरह से सुविधाएं सभी धर्मों में मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता