कॉलेज पाड़ा इलाके में कई सरस्वती पूजा कमेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर भक्तों का आकर्षण केंद्र बनी






रानीगंज- विद्या एवं सुरों की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे देश भर के साथ-साथ कोयलांचल शिल्पांचल में भी काफी धूम और हर्षोल्लास के साथ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाई गई.इस बार भी रानीगंज के वार्ड संख्या 88 ईस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके के कई पूजा कमेटियों ने मां सरस्वती की पूजा काफी धूम धाम से की. ईस्ट कॉलेज पाड़ा की पूजा कमिटी जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब ने मां सरस्वती की पूजा काफी धूम से की, क्लब द्वारा आयोजित मां का पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना, दूसरी ओर रानीगंज आदर्श युवा संघ क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती मां के पंडाल का आनंद लोगों ने उठाया, पूजा पंडाल में तरह-तरह की साज-सज्जा एवं लाइटें लोगों का मन मोह ली, वहीं श्री श्री सिद्धिदाता शिव मंदिर पूजा कमेटी ने भी काफी धूम के साथ मां सरस्वती की पूजा का आयोजन किया, इस पूजा पंडाल का थिम और पूजा पंडाल की सजावट और रंग बिरंगे लाइट्स रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र, इनके साथ ही न्यू चैंपियंस क्लब, एवं जय श्री राम पूजा कमेटी ने काफी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा की.इस्ट कॉलेज पाड़ा की पूजा में मुख्य रूप से बोरो के एमआईसी दिव्येंदु भगत एवं 88 नंबर वार्ड पार्षद नेहा साव ने मुख्य रूप से सभी पूजा पंडालों में उपस्थिति दर्ज की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता