नव किशोर प्रयास द्वारा रक्तदान के लिए पदयात्रा






 रांनीगंज-रानीगंज के सीआरसोल अंचल की एक स्वयंसेवी संस्था नवकिशोर प्रयास ने "रक्तदान के लिए पदयात्रा" का नारा बुलंद करते हुए रक्तदान के लिए लोगो को जागरूक किया. रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए हमें रक्तदान क्यों करना चाहिए, रक्तदान की क्या आवश्यकता है, रक्तदान करने के क्या फायदे हैं, किस उम्र में रक्तदान कर सकते हैं और रक्त दान से समाज सेवा कैसे कर सकते हैं इसकी जानकारी दी गई. ईन सभी मुद्दों को अलग-अलग रंग के गुब्बारों वाले बैनर पोस्टर के माध्यम से उजागर किया गया .इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक रूनू दत्त सहित संस्था के छोटे-बड़े संगठन के सदस्यों ने रंगारंग शोभायात्रा निकाली. मूल रूप से सभी को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने ऐसे अभियान कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को रक्तदान करने का आह्वान किया. इस पदयात्रा में रानीगंज के सियारसोल राजबाड़ी क्षेत्र में विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर रक्तदान करने की अपील की गई है. उन्होंने अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य में एक सफल रक्तदान कार्यक्रम करने की बात भी लोगो से कहा. रुनु दत्ता ने कहा के आज भी लोगों के मन में रक्तदान को लेकर भय और आशंका है इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना ही संस्था का मकसद है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता