सोहराय पर आदिवासी समाज के महिला पुरुषों ने किया सांस्कृतिक उत्सव में नृत्य, गान




रानीगंज - जेके नगर के बांका डांगा क्षेत्र में आदिवासी समुदाय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां आदिवासी समाज के महिला पुरुषों ने आदिवासी गीत,संगीत,नृत्य में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के बारे में आदिवासी समाज के सदस्यों ने बताया कि आदिवासी समाज का सबसे बड़ा पर्व बन्दना या सोहराय पर्व है. विगत 10 जनवरी से शुरू हुआ यह त्यौहार आदिवासी समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है और इस उत्सव में आदिवासी समुदाय के लोग भाग लेते हैं,जो लोग किसी कारणवश घर से दूर रहते हैं, वे भी इस उत्सव में भाग लेने के लिए घर वापस आते हैं, लेकिन उनका कहना था कि उन्हें प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिला उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनसे मुंह मोड़ लिया है क्योंकि प्रशासन दुर्गा पूजा, छठ पूजा और अन्य किसी भी तरह के आयोजन में जैसा सहयोग करता है वैसा सहयोग उनको नहीं मिल.उन्होंने शिकायत की कि सड़कों की सफाई नहीं की गई, लाइटें लगाना और यहां तक ​​कि पीने के पानी की आपूर्ति भी ठीक से नहीं की गई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान