दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, लूटे 5 लाख रुपए..



दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में शनिवार शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली मारकर उससे कथित तौर पर पांच लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को हुई जब पीड़ित हन्नी कुमार कालरा, जो कीर्ति नगर में प्लास्टिक के दानों के व्यापारी की दुकान पर काम करता है, मोटरसाइकिल से अपने कार्यालय से एक ग्राहक से भुगतान लेने के बाद लौट रहा था।

कलसी ने कहा,"शनिवार शाम 6 बजे के आसपास घटना के बारे में एक कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर, पुलिस टीम ने विजय नगर निवासी कालरा को घायल अवस्था में पाया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। कालरा के दाहिने पैर में चोट लगी थी। और चार मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उससे 5 लाख रुपये लूट लिये और घटनास्थल से भाग गए, ”।

डीसीपी ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा