कोलफील्ड टिम्बर एंड शा मिल ओनर्स एसोसिएशन का 42 वां वार्षिक सभा





 रांनीगंज-रानीगंज के श्री सीताराम जी भवन में कोलफील्ड टिंबर एंड शा मिल ओनर्स एसोसिएशन की तरफ से वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया. यहां संगठन में अधिकृत लगभग 100 सदस्य के पंजीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.इस संदर्भ में संगठन के अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में इस व्यापार में चुनौतियां दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है. बड़ी संख्या में टिंबर कारोबारी कारोबार बंद कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि आज मुख्यत: प्रदुषण को लेकर काफी समस्याएं आ रही हैं .बार-बार दुर्गापुर स्थित विभागीय कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है , दुसरी तरफ लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर भी काफी कठिनाई होती है.श्री तिवारी ने कहा कि पहले यह सब काम आसनसोल में हुआ करता था ,हालांकि टिंबर के कारोबार में राज्य सरकार की तरफ से काफी सहयोग दिया जा रहा है . उन्होंने कहा कि बदलते बाजार एवं कच्चे माल की कमी की वजह से यह उद्योग बीमार होता जा रहा है। आज स्थिति यह है कि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की संख्या आधी हो गई है. वार्षिक साधारण सभा के दौरान सचिव किशोर भाई पटेल ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले 2 वर्षों में संगठन की तरफ से नियमित बैठक नहीं हो पाई थी. कोरोना के कारण टिंबर उद्योग एवं कारोबार काफी प्रभावित हुआ. कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने सभा में लेखा जोखा प्रस्तुत किये जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. इस अवसर पर विशेष सलाहकार खेमजी भाई पटेल एवं कैलाश क्याल प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इसमें आसनसोल ,दुर्गापुर ,जामुड़िया रानीगंज ,पानागढ़, बराकर सहित तमाम क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए. यहां आगामी 2 वर्षों के लिए नए कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से संजय तिवारी को दी गई ,सचिव प्रकाश सिंह एवं कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल सर्वसम्मति से चुने गये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान