Slide 1 Slide 2 Slide 3

राइजिंग आसनसोल द्वारा 200 लोगो को कम्बल प्रदान की गयी






 जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 3 के परिहारपुर ग्राम ऊपर धौड़ा आदिवासी पाड़ा में राइजिंग आसनसोल के द्वारा 200 लोगो को कंबल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी उपस्थित थे .वहां के आदिवासी परिवारों ने बन्दना पर्व के अंतर्गत पूरे धूमधाम से उनका स्वागत किया. उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जितेंद्र तिवारी ने कहा कि राजनीति करने के लिए 12 महीने हैं ,लेकिन आज हम यहां कोई राजनीतिक बात करने नहीं आए हैं. हमें आप लोगों के द्वारा यह सौभाग्य मिला की बन्दना पर्व में आप लोगों के द्वारा जो हमें आशीर्वाद मिला इससे मैं अभिभूत हूं .आज भारत की राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुरमू जी समूचे भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं, वह भी एक आदिवासी परिवार से ही हैं. हम भी यही आशा करते हैं कि हमारे आज के आदिवासी समाज में शिक्षा का किसी प्रकार का अभाव ना रहे. हमारे आदिवासी परिवार के बच्चे भी भविष्य में डॉक्टर बनकर इंजीनियर बन कर देश का नाम रोशन करें .हमारे इस छोटे से प्रयास के माध्यम से हम भी अपने आदिवासी माताओं, बहनों को अपनी ओर से कंबल के रूप में एक छोटा सा भेंट अर्पण करना चाहते हैं. जब जब आप लोग पुकारेंगे हम सभी हर पल आप लोगों की सेवा में उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजन सिंह, कृष्णा टूडू, ताला बाबू माडी, राणा बैनर्जी, भीम महतो, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह, अजय रविदास, रोहित रविदास समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त