इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट में 18 स्कूलों के 328 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया




रानीगंज- आसनसोल नगर निगम अंतर्गत रानीगंज बोरो दो की और से सोमवार को रानीगंज के रॉबिन सेन स्टेडियम में इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में रानीगंज सर्कल के 18 स्कूलों के 328 छात्र छात्राओं ने 24 स्पर्धा में हिस्सा लिया. इन स्पर्धाओं में 100 मीटर रेस, रिले रेस ,शॉर्टपुट, हाई जंप, लोंग जंप सहित विभिन्न स्पर्धाएं शामिल थी . इसके अलावा रानीगंज मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्यों को लेकर भी एक विशेष स्पर्धा का आयोजन किया गया था.प्रतियोगिता की शुरुआत आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने झंडोत्तोलन के साथ किया. इसके साथ ही यहां गुब्बारे भी उड़ाए गए. विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय के अलावा एमएमआईसी दिव्येंदु भगत, पार्षद शहजादा अंसारी, राजू सिंह,आलोक बोस सहित अन्य सभी पार्षद उपस्थित थे. इस मौके पर एम एम आई सी दिव्येंदु भगत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती है कि बंगाल एक बार फिर से पूरे भारत पर ही नहीं पूरे विश्व में सिरमौर बने. इसके लिए यहां के युवाओं को शारीरिक रूप से बलवान होना होगा, जिससे न सिर्फ खेलकूद बल्कि पढ़ाई लिखाई सहित जीवन के हर क्षेत्र में वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें .इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए आसनसोल नगर निगम की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है .यह प्रतियोगिता आसनसोल , कुल्टी, जामुड़िया में भी किया गया. उन्होंने कहा कि इसका मकसद सिर्फ यहां के युवाओं को मौका प्रदान करना है ताकि आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता