रांनीगंज- ईसीएल में कोयला उत्पादन के साथ साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन की जाती है,इसी क्रम में ईसीएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर एरिया बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को सातग्राम एरिया के बोगड़ा के दुर्गा मंदिर मैदान में किया गया. इस टूर्नामेंट में ईसीएल के मुख्यालय के साथ ईसीएल के सभी 14 एरिया के टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह ने बॉल मारकर किया. टूर्नामेंट के पहले दिन क्वार्टर फाइनल सहित कुल 11 मैच खेले गए. सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच पुरस्कार वितरण समारोह के साथ शुक्रवार को आयोजित होगा, जिसमें ईसील के.डायरेक्टर पर्सनल आहुति संवाई, डीएफ मोहम्मद अंजार आलम, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह उपस्थित होंगे.उद्घाटन कार्यक्रम में सातग्राम एरिया के कार्मिक प्रबंधक संजय भौमिक, आर्थिक प्रबंधक संजय चौधरी सहित ईसीएल के विभिन्न एरिया के अधिकारीगण एवं जेसीसी सदस्य उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ