निघा एरोड्रम के पास काफी संख्या में वोटर पहचान पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस पाए जाने से मची हलचल







जामुड़िया-पंचायत चुनाव से पहले जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फांडी अंतर्गत निघा एरोड्रम के समीप जंगल से सोमवार को काफी संख्या में वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं मोटर व्हीकल से सम्बंधित कागजात मिलने से इलाके में हलचल मच गई.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार प्रातः स्थानीय लोगों ने इसे देखकर इसकी सूचना श्रीपुर फाड़ी के पुलिस को दिया .श्रीपुर फाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर इस वोटर आई डी कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस तथा उक्त पाए गए कागजात को जब्त कर ले गयी. इस सम्बन्ध में स्थानीय निवासी सत्यनारायण मिश्रा ने कहा इससे पहले भी यहां लगभग 10 दिन पूर्व ऐसे ही कुछ वोटर कार्ड पाए गए थे, जिनमें पुरुलिया का पता लिखा हुआ था और आज जो वोटर कार्ड पाए गए हैं ,उनमें उत्तर वर्धमान का पता लिखा है, और कुछ मोटर व्हीकल के कागजात भी मिले हैं ,उनमें भी पता नार्थ बर्धमान लिखा है ,जबकि मेरे समझ में नार्थ वर्धमान नामक कोई जिला ही नहीं है,सिर्फ पूर्व वर्धमान एवं पश्चिम बर्दवान है. ऐसे में इन वोटर कार्ड और मोटर बाइक के कागजात पाए जाने से लोगों के मन में संदेह पनप रहा है. उन्होंने बताया कि आज किसी व्यक्ति के वोटर कार्ड गुम हो जाने से उन्हे फिर से बनाने के लिए थाना, फाड़ी में जाकर एफआईआर करना पड़ता है, तब जाकर फिर से वोटर कार्ड बन पाता है ,ऐसी स्थिति में इतने अधिक मात्रा में वोटर कार्ड पाया जाना आश्चर्य का बिषय गई एवं प्रशाशन को सोचने की आवश्यकता है. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले पंचायत चुनाव को मद्देनजर कोई बड़ी साजिश के तहत यह वोटर कार्ड यहां पर पाए गए हैं.

दूसरी और जामुड़िया पुलिस का कहना है की उक्त।मामले की जांच की जा रही है ,यह कागजात असली है या नकली इसकी पूरी जांच होगी.किस उद्देश्य से फेंकी गयी है,पुलिस इसका पता लगाने में जुट गयी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता