आदिवासी यंग स्टार क्लब द्वारा दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन




जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या पाँच स्थित एबीपिटस मोड़ के समीप मैदान भवन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिश्री डांगा आदिवासी यंग स्टार क्लब की और से दो दिवसीय नाॅक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार से आरम्भ हुई. इस खेल में कुल 16 टीमो ने हिस्सा लिया . खेल का उद्घाटन वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास ने फुटबॉल को किक मार कर किया. इस खेल को लेकर जानकारी देते हुए कमिटी के सदस्य सुकु मुर्मू ने कहा कि हमारे इस क्लब ओर ग्राम वासी के सहयोग से फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक साल फुटबॉल टूर्नामेंट किया जाता है, जिसमे स्थानिय फुटबॉल टीम सहित बाहर के भी टीम इस खेल में बढ- चढ़ कर हिस्सा लेते है. खेल में कुल 16 टीमो ने हिस्सा लिया है.शनिवार को 8 टीम का खेल होगा बाकी जो बचे हुए टीम है वह रविवार को खेलेंगे . इन दो दिनों में जो टीम फाइनल मैच मे प्रवेश करेगी उनका फाइनल मैच भी कल रविवार को खेला जाएगा. मौके पर वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास, वार्ड संख्या नौ के पार्षद बैसाखी बाऊरी ,सुभाष पाल, उमेश यादव ,लखेशर मुरमु, बोदी सौरेण, पोलेन मुरमु आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता