आसनसोल : गौ तस्करी मामले में अनुसंधानकर्ता सीबीआई अधिकारी गुरुवार को आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत पहुंचे लेकिन अनुब्रत मंडल को आसनसोल सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं किया गया। क्योंकि जज छुट्टी पर हैं।वही अनुब्रत मंडल के वकील भी सीबीआई कोर्ट में पेश नहीं हुए। न्यायाधीश के उपलब्ध नहीं होने के कारण मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी को निर्धारित की गयी है।वर्तमान में अणुव्रत मंडल एक अन्य मामले में दुबराजपुर थाने में पुलिस हिरासत में है।


0 टिप्पणियाँ