कोलकाता बॉयज स्कूल के नए भवन का उद्घाटन सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया




आसनसोल : कोलकाता बॉयज स्कूल के 145 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर सोमवार को आसनसोल के उषाग्राम स्थित कलकत्ता बॉयज स्कूल के नए भवन का उद्घाटन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में आसनसोल के सांसद सह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा उपस्थित हुए। सांसद ने फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर नए भवन का उद्घाटन किया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक भी मौजूद थे। इस दौरान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने स्कूली जीवन की यादों को भी साझा करते हुए कहा कि स्कूल में तीन तरह के छात्र होते हैं। एक जो पढ़ाई लिखाई, खेलकूद और संगीत एवं सांस्कृतिक कलाकारी में प्रथम रहते हैं। हालांकि ऐसे छात्र बहुत विरले होते हैं । दूसरा छात्र जो पढ़ाई लिखाई और खेलकूद में प्रथम रहते हैं। कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो खेलकूद और अन्य दूसरे क्षेत्र में आगे होते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि तीनों में से कोई एक क्षेत्र में भी अगर आप आगे बढ़ते हैं, तो आप अपने मुकीम को हासिल कर सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि टैलेंट के साथ-साथ फोकस भी जरूरी है। इससे कमिटमेंट आता है। कमिटमेंट आने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है। तब आप किसी भी क्षेत्र में अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पटना स्कूलियट स्कूल के 147 में स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने भाग लिया। उस स्कूल के वे छात्र थे और वहां चीफ गेस्ट के रुप में गए तो उन्हें काफी गर्व महसूस हुई। उस स्कूल से बड़े-बड़े हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण किया है। उसी तरह कोलकाता बॉयज स्कूल है। इस स्कूल से भी बहुत बड़े-बड़े हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण किया है। आज इस स्कूल के नए भवन के उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली