रानीगंज -रानीगंज लायंस डीएवी स्कूल के नए प्रधानाध्यापिका मंदिरा दे का स्वागत विद्यालय के मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने किया. शुक्रवार को प्रधान शिक्षिका का स्वागत मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष सुशील गनेड़ीवाल, लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष संदीप केडिया, राजेश जिंदल, मुकेश गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर सुशील गनेड़ीवाल ने कहा की नए प्रधानाध्यापिका के आगमन से विद्यालय के विकास को और अग्रगति प्राप्त होगी. उन्होंने बताया कि मंदिरा दे दुर्गापुर के डीएवी मॉडल स्कूल में भार प्राप्त शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी, जिन्होंने शुक्रवार को रानीगंज डीएवी स्कूल में अपना पदभार संभाला. वहीं विद्यालय के प्रधान शिक्षिका मंदिरा दे ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास किस प्रकार हो इस पर उनका विशेष ध्यान रहेगा. साथ उन्होंने कहा कि वह विद्यालय तथा विद्यालय के बाहर में छात्रों के क्रियाकलापों का भी अवलोकन करते रहेंगे, एवं विद्यालय और अधिक किस प्रकार सुनाम हो इस दिशा में सदैव प्रयासरत रहेंगे.










0 टिप्पणियाँ