बर्नपुर सेल कारखाने में ठेका श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग पर यूनियन का प्रदर्शन, प्रबंधन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा देने पर हुआ राजी




 बर्नपुर : बर्नपुर स्थित आईएसपी कारखाने में सोमवार की रात तबीयत बिगड़ने से कारखाने के अंदर ओएचएस में चिकित्सा के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। रात में ही ठेका श्रमिक के शव को आईएसपी के बर्नपुर अस्पताल में लाया गया।मृतक श्रमिक का नाम सुजॉय शील था। इस दौरान इंटक यूनियन प्रतिनिधियों ने मुआवजे की मांग पर अस्पताल परिसर में शव के साथ प्रदर्शन किया। यूनियन प्रतिनिधियों का आरोप है कि  सुजॉय शील की तबीयत गैस लगने के कारण बिगड़ी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसलिए कार्य के दौरान श्रमिकों की मौत को लेकर जो मुआवजा राशि और उनके आश्रितों को नौकरी दी जाती है। वह दी जाए। जबकि प्रबंधन का कहना है कि  सुजॉय शील 26 मीटर ऊपर बीओएफ विभाग में कनवर्टर पर कार्य कर रहे थे। इस दौरान उसने अपने को असहज महसूस किए। उसके बाद यह ओएचएस में गए। जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मौत हो गई।यह एक्सीडेंट नहीं इंसीडेंट है। बाद में प्रबंधन इस बात पर राजी हुआ कि सुजॉय शील के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनके आश्रितों को मुआवजा दी जाएगी।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए इंटक के महासचिव हरजीत सिंह ने बताया कि सुजॉय शील सोमवार की सी शिफ्ट में कार्य करने के लिए गया था। वह टेस्ट मेटल इंजीनियरिंग कंपनी का ठेका श्रमिक था। 11:30 बजे के लगभग वह अपने आप को  असहज महसूस किया।वह अपने दोस्तों के पास गया। वे लोग उस समय खाना खा रहे थे। उसने कहा कि उसे अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। उसके बाद उसके साथी श्रमिकों ने उसे ओएचएस  में ले गए। जहां उसे ऑक्सीजन चढ़ाई गई। लेकिन चिकित्सा के दौरान ही उसकी मौत हो गई। क्योंकि उसे गैस लग गई थी। मृत श्रमिक के आश्रितों को नौकरी देने की मांग पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच एक सहमति पत्र बना।जिसमें प्रबंधन ने लिखित आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सुजॉय शील के आश्रित को नियमानुसार मुआवजा और नियोजन दिया जाएगा। गौरतलब है कि सेल के डीएसपी में भी 1 सप्ताह के दौरान तीन अलग-अलग घटनाओं में 5 श्रमिकों की मौत हो गई है। श्रमिकों के सुरक्षा को लेकर वहां भी यूनियन प्रबंधन को घेरे में ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल