रोटीबाटी में कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन विधायक हरेराम सिंह ने किया







रांनीगंज- : रानीगंज ब्लॉक के रोटीबाटी पंचायत इलाके के सुभाष कॉलोनी में शुक्रवार को जिला परिषद द्वारा निर्मित उत्सव कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया.इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिला सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, पूर्व सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, रोटीबाटी ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेंद्र नोनिया, रानीगंज पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद नोनिया, 

रोटीबाटी ग्राम पंचायत के प्रधान सुरेंद्र नोनिया, आसनसोल नगर निगम के एम आई सी सुब्रतो अधिकारी,

 उत्पल बाउरी,बाबू रॉय आदि उपस्थित थे. कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करते हुए हरेराम सिंह ने कहा कि इस इलाके में कम्युनिटी सेंटर की मांग थी जिला परिषद द्वारा कम्युनिटी सेंटर के बनने से यहां के गरीबों को काफी सुविधा होगी. विभिन्न सामाजिक अनुष्ठानों के लिए लोगों को यह कम्युनिटी सेंटर मिल पाएगी. अभी इसका एक तल्ला निर्माण हुआ है, कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द इसे दो तल्ला बनाया जाए. इस दौरान सुभद्रा बाउरी ने कहा कि दीर्घ दिनों से यहां एक कम्युनिटी सेंटर की मांग थी जो आज पूरा हो गया है,35 लाख 77 हजार की लागत इस कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया है.अब गरीब परिवारों को इस कम्युनिटी सेंटर में विवाह आदि कार्यक्रम हो पाएगा , मैरिज हॉल तथा भवन लेने के लिए जहां 20 से 25 हजार खर्च होते है,इस कम्युनिटी सेंटर में 6 से 7 हजार रुपया लिए जाये, यह प्रयास करूंगा,जल्दी ही इसे स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान को सौंप दी जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली