रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर




रानीगंज- रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से चेंबर भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतीया ने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा से ही अपने सदस्यों के स्वास्थ्य उनके व्यापार ,शिक्षा को लेकर चिंतित रहता है और हमेशा चेंबर के सदस्यों के साथ खड़े रहने की कोशिश करता है. इसी क्रम में गुरुवार को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर अस्थि रोग विशेषज्ञ अरूपानंद पाल लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की . इस दौरान लोगों के हड्डियों, यूरिक एसिड और न्यूरो थेरेपी से जुड़े रोगों की जांच की गई .उन्होंने बताया कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ-साथ रानीगंज के अन्य निवासियों के भी स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई ,वहीं डॉ अरूपानंद पाल ने कहा की अगर बाहर इनकी जांच की जाए तो इनके लिए काफी खर्च उठाना पड़ता है लेकिन आज यहां पर यह सभी जांच को निशुल्क किये गये. उन्होंने कहा कि हड्डियों की जांच से पता चलता है कि किस की हड्डियां कितनी मजबूत है और अगर कोई समस्या है तो कैसे उसका इलाज हो सकेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता