आसनसोल को जाम मुक्त करने के लिए मेयर ने एसबीएसटीसी के चेयरमैन व फल एवं सब्जी थोक विक्रेताओं के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक




आसनसोल : आसनसोल शहर को जाम मुक्त करने के लिए एवं साफ सुथरा शहर बनाने को लेकर मेयर विधान उपाध्याय ने मंगलवार को आसनसोल नगर निगम में बैठक की। जिसमें साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के चेयरमैन सुभाष मंडल, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी होलसेल फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रतिनिधि लड्डू राय, मोहम्मद आफताब अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में एसबीएसटीसी बसों के ठहराव काली पहाड़ी स्थित एसबीएसटीसी बस टर्मिनल में करने और होलसेल सब्जी और फल बाजार को भी टर्मिनल परिसर के अंदर स्थानांतरित करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। चर्चा के विषय में बताते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि आसनसोल शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ शहर बनाया जाए।इसको लेकर हॉलसेल फल और सब्जी मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित करना चाहते हैं। ताकि सब्जी और फल लेकर जो ट्रक आते हैं। वे शहर के बाहर ही काली पहाड़ी स्थित टर्मिनल में ट्रक खाली कर बाहर से बाहर चले जाएं।वहां से व्यापारी छोटे गाड़ियों के द्वारा जहां इच्छा करें अपने सामान को भेजें।उन्होंने कहा कि एसबीएसटीसी की बसें भी उसी टर्मिनल में पड़ाव करें। इसको लेकर चर्चा की गई। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने काली पहाड़ी स्थित सिद्धू कान्हू बस पड़ाव का दौरा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता