रांनीगंज -रानीगंज के लाइफ लाइन माने जाने वाले नेताजी सुभाष बोस रोड में नेताजी प्रतिमा के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर प्रातः हुई धसान से दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने मामले को आज सुबह करीब साढ़े छह बजे देखा.खबर पाकर आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो दो के प्रभारी दिवेन्दु भगत,बोरो इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता घटना स्थल पर आ गये. घटना के कारण रानीगंज में ट्रैफिक जाम लग गयी, शहर के लगभग प्रत्येक कनेक्टिंग रोड और एन एस बी रोड में प्रातः से ही लोग हैरान परेशान दिखे.
स्थानीय निवासियों के एक वर्ग ने शिकायत की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर बार-बार धसान होने से क्षेत्र के आम लोग भयभीत हैं.ज्ञात हो कि इसी मार्ग पर इसके पूर्व भी दो बार धसान की घटना घट चुकी है. लोगों को आशंका है इस तरह की और भी धसान की घटनाएं हो सकती हैं. आसनसोल नगर निगम के एम एमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि जमीन के नीचे हाइ ड्रेन है, जिसकी फीलिंग सही से ना होने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं .उन्होंने रानीगंज शहर के लोगों को भयभीत होने से मना किया और कहा कि आसनसोल नगर निगम हमेशा उनके साथ है ,उन्होंने बताया कि स्कूल मोड़ के पास भी आर्च ड्रेन है वहां भी इस तरह की घटना की आशंका जताई जा रही है .उन्होंने बताया कि रानीगंज ट्रैफिक विभाग को भी हिदायत दी गई है कि घटना से इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति ना हो .वही आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर कौशिक सेन गुप्ता ने कहा की जमीन के नीचे आर्च हाई ड्रेन है . इसके अलावा यहां बी एस एन एल के कई चेंबर भी हैं जो जमीन के बहुत नीचे है . यह धसान भीतर- भीतर काफी दूर तक फैला हुआ है. नगर निगम के अधिकारी घटना का जायजा ले रहे हैं और और पूरे धसान क्षेत्र का जायजा लेने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इसका समाधान किस तरह से निकाला जाएगा ,वही यहां काम कर रहे नगर निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि जब तक पूरे धसान प्रभावित क्षेत्र का जायजा नहीं लिया जा सकेगा तब तक यह बताना मुश्किल है कि यह धसान किस वजह से हुआ .उन्होंने बताया कि धसान की खबर पाकर वह लोग यहां आ गए थे और अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार काम शुरू कर दिया. थोड़ी देर बाद नेशनल हाईवे के जूनियर इंजीनियर विप्लव बनर्जी भी मौके पर पहुंच कर सड़क मरम्मत का कार्य अपने हाथों लेते हुए कहा कि यह धसान किस तरह से हुई है,इसकी जांच की जा रही है,फिलहाल रात तक धसान हुए स्थान पर कंक्रीट ढलाई कर इसे बन्द कर रास्ता चालू कर दी जाएगी.
विधायक तापस बनर्जी ने कहा यह कोई नई घटना नहीं है
खबर पाकर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी,पार्षद मो0 शहजादा,रूपेश यादव घटना स्थल पर पहुंचे.
तापस बनर्जी ने कहा कि यह कोई पहली घटना है,इसके पूर्व भी इसी रास्ते में तीन बार धसान हो चुकी है,यह सच है कि यह इलाका धसान प्रभावित क्षेत्र है. परंतु यह धसान वह धसान नहीं है ,बल्कि इस स्थान पर पहले एक कुआं हुआ करता था जिसे बंद कर दिया गया, साथ ही साथ जमीन के नीचे हाइ ड्रेन का पाइप है जो भी बंद है बीच-बीच में वही पाइप जगह-जगह पर बैठ जा रही है जिसके कारण धसान की घटना हो रही है ,चिंता।का कोई विषय नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल इस स्थान से आवागमन बंद है ,परंतु वाहनों को शहर के भीतर और बाहर अलग-अलग जगहों से वाहन प्रवेश और बाहर निकल रहे हैं.
अंडर ग्राउंड से कोयला निकाले जाने की खतरा नहीं है.
इस इलाके के एक बुजुर्ग निवासी ने बताया कि जिस जगह पर धसान की घटना घटी है ,वहां पर ब्रिटिश जमाने मे एक कुआं हुआ करता था,इसलिए इस स्थान को कुंवा मोड़ भी कहा जाता है,उस कुंवे के ऊपर ही नेताजी सुभाष बोस की स्टेचू बना है. उन्होंने बताया कि नीचे 6 फुट मोटा पाइप है जो कि बहुत पहले लगाया गया था हो सकता है कि उस पाइप के टूटने से यह घटना हुई है, उन्होंने कहा कि किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि रानीगंज के इस हिस्से में जहां तक उनको जानकारी है ,अवैध खदानों का कोई खतरा नहीं है.
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई,ट्रैफिक कर्मी एवं सीपीवीएफ के जवान रहे हैरान परेशान
--------
शनिवार की सुबह रानीगंज के हृदय केंद्र माने जाने वाले नेताजी सुभाष स्टेचू के पास हुई एक छोटी सी धसान ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की कलई खोल डाली. रानीगंज शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई, सारा दिन ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में रानीगंज पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के कर्मी एवं सीपीवीएफ के जवान हैरान परेशान दिखे. एक और जहां रानीगंज के गिरिजा पाड़ा अंचल में वाहनों की लंबी कतारें लगी थी, वही रानीगंज के बर्न्स प्लाट, प्लॉट ,तिलक रोड, बड़ा बाजार,सीआर रोड , थाना रोड, दाल पट्टी मोड यहां तक की ईस्ट कॉलेज पाड़ा सहित लगभग शहर के सभी रास्ते में जाम की स्थिति बनी हुई थी, हालांकि प्रशासन द्वारा इस धसान को मरम्मत करने के लिए जी जान से जुटे हुए नजर आये. लोगों की उम्मीद है कि संभवत रविवार प्रातः तक इस स्थान से वाहनों का आवागमन पुनः चालू हो जाने से स्थिति सामान्य हो जाएगी
----------
लोगों ने जमकर कोसा प्रशासन को
-----------
शनिवार को हुए धसान की घटना को लेकर शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए लोग घंटो जाम में फंसे रहे. लोगों का कहना था कि अगर प्रशासन द्वारा रानीगंज के बाईपास रास्ता को ठीक ढंग से चालू कर दिया होता तो शायद शहर में जाम की स्थिति बहुत कम बनी रहती. रानीगंज के गिरिजा पाड़ा से लेकर से रानीसर मोड़ तक निकलने वाले बाईपास लगभग 4 किलोमीटर के रास्ते में 92 बंपर हैं, वहीं जगह-जगह पर चंदा का आतंक है जिसके कारण वाहन चालक इस रास्ते में आना नहीं चाहते हैं. साथ ही साथ सड़क में मौजूद बम्पर इतनी ऊंची है, कि अधिकांश चार पहिया वाहन के निचले हिस्से बंपर में टकराते हैं .शनिवार को छोटे चार पहिया वाहन चालक ना चाहते हुए भी ट्रैफिक पुलिस के दबाव में इस रास्ते से होकर गुजरे ,परंतु उन्होंने प्रशासन को जमकर कोसा.










0 टिप्पणियाँ