आसनसोल : आसनसोल रामकृष्ण डंगाल में शिव चर्चा में कंबल वितरण के दौरान भगदड़ में हुए मौत को लेकर तृणमूल कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है। घटना के एक दिन बाद ही राज्य सरकार के द्वारा मृतकों और घायलों को मुआवजा राशि का चेक दे दिया गया। पीड़ित परिवार से टीएमसी नेताओं का मिलना लगातार जारी है। इसी के तहत शुक्रवार की रात ही राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक कोलकाता से आसनसोल पहुंचे और उन्होंने भगदड़ प्रकरण में मृतक और घायल परिवार के परिजनों मिले। उनकी बातों को सुने और उन्हें संत्वना दी। मंत्री कल्ला स्थित झालिया देवी, रामकिशुन डंगाल स्थित चांदमनी देवी और प्रीति सिंह के घर गए। इसके अलावा वे 4 दिन पहले आसनसोल आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पास जो बस दुर्घटना हुई थी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।मंत्री मलय घटक उनके परिजनों से भी मिलकर संत्वना दी।इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिवचर्चा के नाम पर भीड़ इकट्ठा किया गया। जिसमें रानीगंज जमुरिया पांडेश्वर आसनसोल झारखंड से लोगों को बुलाया गया था। यहां के नेता अपने ऊपर के नेता को अपना शक्ति प्रदर्शन दिखा रहे थे। जगह कम थी। ज्यादा लोगों को बुलाया लिया गया था। इसके लिए पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके कारण यह हादसा हुई। शिवचर्चा के नाम पर राजनीतिक चर्चा की गई। जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। वहीं टीएमसी सूत्रों की माने तो आसनसोल के रामकिशुन डंगाल में हुए भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों से मिलने के लिए रविवार को कोलकाता से तृणमूल कांग्रेस का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि दल आसनसोल आएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में आसनसोल के पूर्व सांसद व राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रियो, युवा टीएमसी प्रदेश अध्यक्ष सायनी धोष, राज्य की मंत्री डॉक्टर शशी पंजा, पार्थ भौमिक, विधायक विवेक गुप्ता शामिल रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ