आसनसोल नगर निगम करेगा स्पोर्ट्स मीट का आयोजन





आसनसोल : खेलकूद का बढ़ावा देने के लिए आसनसोल नगर निगम के द्वारा स्पोर्ट्स मीट आयोजित की जाएगी। इसको लेकर शनिवार को आसनसोल नगर निगम में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेयर विधान उपाध्याय उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य खेल एवं संस्कृति गुरदास चटर्जी, देवेंन्दू भगत, मानस दास, इंद्राणी मिश्रा,एवं नगर निगम के कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद गुरुदास चटर्जी ने बताया कि पहले आसनसोल नगर निगम के द्वारा एक जगह ही स्पोर्ट्स मीट करवाया जाता था। लेकिन इस बार नगर निगम के द्वारा 4 जगहों पर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रानीगंज,जमुड़िया कुल्टी और आसनसोल दक्षिण और उत्तर को मिलाकर आसनसोल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी युवाओं में खेलकूद के बढ़ावा देने के लिए कल्बों को आर्थिक सहायता भी देती हैं। उन्होंने कहा कि इस स्पोर्ट्स मीट में 52 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जबकि उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आसनसोल नगर निगम इसके पहले भी स्पोर्ट्स मीट करवाया है। नगर निगम के द्वारा सालों भर फुटबॉल एवं अन्य खेल सामग्री प्रदान की जाती है। लेकिन इस बार नगर निगम का यह सोच है इसके अलावा एथलेटिक एवं अन्य खेल के खिलाड़ियों को उचित जगह मिले।ऐसे खिलाड़ियों को सामने लाने के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इनमें से चुने हुए प्रतिभावन खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए उन्हें प्लेटफार्म देने का कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता