राज्य स्तरीय वाद्य संगीत प्रतियोगिता में स्पंदन मुखर्जी ने दूसरा स्थान ग्रहण कर कोयलांचल को किया गौरवान्वित






 रांनीगंज-बीते दिन राज्य स्तरीय वाद्य संगीत प्रतियोगिता में एक बार फिर वाद्य संगीत की दुनिया में हलचल मचाने वाले कक्षा 10 के स्कूली छात्र स्पंदन मुखर्जी ने वायलिन के जादू के साथ समा बांधा . कोयला खनी शहर रांनीगंज के स्पंदन मुखर्जी ने कोलकाता में आयोजित राज्य स्तरीय वाद्य संगीत प्रतियोगिता, कला उत्सव 2022 में 394 प्रतियोगियों में से वायलिन वादन में दूसरा स्थान हासिल किया. पश्चिम बंगाल सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने कोलकाता के साल्ट लेक में ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर में दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया था. शिक्षा मंत्री ब्रात्य बोस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे. पश्चिम बंगाल समग्र शिक्षा मिशन द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्पंदन ने वायलिन पर शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया. वह कोलकाता सहित पूरे राज्य के सभी संगीतकारों को पीछे छोड़ते हुए जहां दूसरे स्थान पर आए,वहीं स्पंदन पहले ही बार-बार सफलता के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ वाद्य संगीत में दुनिया भर में ख्याति प्राप्त कर चुके है. स्पंदन द्वारा कई वाद्य यंत्र पर संगीत को ऑनलाइन पेश कर सफलता की एक मिसाल कायम की है.

 इस बार वायलिन को काफी सहजता से बजाते हुए स्पंदन एक बार फिर सुर्खियों में छा गए.स्पंदन शुक्रवार को जैसे ही अपने शहर रांनीगंज पहुंचे,लोगो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया स्पंदन की इस लगातार सफलता से उसके माता पिता सह परिवार के सभी सदस्य काफी खुश हैं. रानीगंज के लोग भी स्पंदन की सफलता पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन