ठेकादार बदलने के साथ श्रमिकों बकाया वेतन देने की मांग को लेकर गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन




दुर्गापुरः दुर्गापुर शहर के 38 नंबर वार्ड रातुडिया अंगद पुर औद्योगिक क्षेत्र एक निजी प्लांट में बृहस्पतिवार की सुबह को बकाया वेतन तथा ठेकादार बदलने को लेकर श्रमिकों ने गेट के समक्ष पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन दिखलाया। इस दौरान श्रमिक फैज अहमद एवं राज किरण मिश्रा आदि श्रमिकों ने बताया कि हम लोगों का 2 से 3 महीना का वेतन बाकी है और मैनेजमेंट ने ठेकादार को बदल दिया है। इसके साथ हम लोगों के पास जानकारी है कि हम लोगों के साथ काम कर रहे कुछ श्रमिकों को भी काम से हटा देने की बात चल रही है जिसके कारण ही ठेकेदार को बदल दिया गया है। उसके जगह पर नया ठेकेदार पहुंचे हैं हम लोगों का कहना है कि पहले हम लोगों का वेतन जिसका जितना बाकी है वह दिया जाए ।उसके बाद ठेकेदार को बदली किया जाए और सभी श्रमिकों को काम पर रखना होगा जितने श्रमिक काम कर रहे हैं एक भी श्रमिक को हटाया गया तो हम लोग गेट के समक्ष बैठकर आंदोलन करेंगे। सुबह से ही गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन की जा रही है अंदर लोगों को घुसने नहीं दिया जा रहा है घटना की सूचना पाकर कोको वेन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और श्रमिकों को समझाने की कोशिश की मगर श्रमिक अपने बात पर अड़े हुए हैं जब तक मैनेजमेंट हम लोगों को आश्वासन नहीं देती है तब तक हम लोगों का आंदोलन चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार