तृणमूल एससी ओ ओबीसी सेल की ओर से डीटीपीएस माया बाजार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन




दुर्गापुरःतृणमूल एससी ओ ओबीसी सेल की ओर से डीटीपीएस माया बाजार के वेलफेयर सेंटर तृणमूल पार्टी ऑफिस कार्यालय में में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शाम को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया इसके बाद संस्था की ओर से एक रैली निकाली गई जो इलाके में परिक्रमा कर डीटीपीएस माया बाजार गेट के समक्ष जाकर एक सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान उपस्थित थे एसी सेल के जिला अध्यक्ष मीहीर बागदी डीटीपीएस माया बाजार तीन नंबर ब्लॉक एससी ओबीसी सेल अध्यक्ष सिकंदर मल्लिक ,अर्जुन मलिक जवाहर मलिक इलाके के पूर्व पार्षद लोकनाथ दास स्वरूप मंडल, उमाकांत चौधरी, संतोष चौधरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। सिकंदर मलिक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ बी आर अंबेडकर के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। एवं इलाके में जागरूकता के लिए एक रैली भी निकाली गई। तथा एक सभा का भी आयोजन किया गया। और बताया कि हम लोग डॉ बी आर अंबेडकर के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। सभा में आई एन टीटीयू सी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक दुर्गापुर नगर निगम बोर्ड के चेयरपर्सन अनिंदिता मुखर्जी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित नेताओं ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर के बारे में लोगों के समक्ष अपना वक्तव्य रखा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार