आसनसोल : पश्चिम बंगाल के भाजपा के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी बुधवार को आसनसोल पहुंचे। इस दौरान वे आसनसोल रेलपार के रामइस दौरान वे आसनसोल रेलपार के रामकिशुन बंगाल में स्थित एक शिव मंदिर में शिव चर्चा में हिस्सा लियाइस दौरान वे आसनसोल रेलपार के रामकिशन बंगाल में स्थित एक शिव मंदिर में शिव चर्चा में हिस्सा लिए। इस दौरान उनका गर्मजोशी के साथ उपस्थित महिलाओं ने किया स्वागत। इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल थी। मौके पर पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, आशा शर्मा, पार्षद चैताली तिवारी, पार्षद गौरव गुप्ता, बप्पा आचार्य, आसनसोल भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप दे उपस्थित थे। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह किसी सरकारी पैसे से नहीं बन है। इस मंदिर के निर्माण के लिए पूरे विश्व के हिंदू एकजुट होकर दान कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण के लिए दो हजार करोड़ रुपए की जरूरत थी। परंतु ढाई हजार करोड़ संग्रह किया जा चुका है। यह हिंदुओं की ताकत है उन्होंने सभी हिंदुओं को एकजुट होकर सनातन धर्म के तले आने का आह्वान किया। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि 15 दिसंबर को शुभेंदु अधिकारी का जन्मदिन है। इस अवसर पर शिव चर्चा का आयोजन कर हमलोग भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें बुलाए थे लेकिन वह अपने जन्मदिन पर अपने क्षेत्र में व्यस्त रहते हैं।इसलिए वे अपने जन्मदिन के एक दिन पहले आज वे आए हैं। उन्होंने टीएमसी पर प्रहार करते हुए कहा कि शनिवार को टीएमसी यहां सभा करेगी, तो उस दिन किसका जन्मदिन है। इमरान खान का या बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का। यह हम लोग का धार्मिक कार्यक्रम था। इसका विरोध टीएमसी नेताओं को नहीं करनी चाहिए। यदि राजनीतिक कार्यक्रम रहता, तो वे विरोध करते तो समझ में आती। लेकिन इस तरह से शिव चर्चा और शिव आरती में विरोध नहीं करना चाहिए। लेकिन शनिवार को टीएमसी के नेता जब यहां सभा करेंगे, तो उन्हें यहाँ की जनता का 4 प्रश्नों का उत्तर अवश्य देनी चाहिए। पहला नगर निगम चुनाव के लगभग 1 वर्ष होने वाला है। लेकिन अभी तक नगर निगम को उपमेयर क्यों नहीं मिला। दूसरा बोरो कार्यालयों की कमेटिया क्यों नहीं बनी। तीसरा जब गारूई नदी के सफाई के लिए ₹50 करोड़ का बजट पास किया गया, तो वह पैसा किस नेता के पॉकेट में घुसा। और चौथा की टीएमसी ने आसनसोल के जनता से जो वादा किया था। उसका क्या हुआ उन्होंने कहा कि भगवान शिव का विरोध भारतवर्ष में कोई नहीं कर सकता। केवल पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग ही कर सकते हैं। जबकि शुभेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार के योजनाओं का बखान करते हुए मोदी और योगी को सनातन धर्म को पुनर्स्थापित करने का योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश की मोदी सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां सड़क पानी तमाम तरह के जनहित योजनाएं लागू कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सनातन धर्म के जिस पहचान को औरंगजेब अकबर बाबर ने मिटा दिया था। उसे पुनर्स्थापित करने का भी कार्य कर रही है।









0 टिप्पणियाँ