ईसीएल के नकली चालान बनाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार




रानीगंज-सोमवार की रात रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस को काशीपुर डांगा से ईसीएल चालान की नकल करने की शिकायत मिली. सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाते हुए सोमवार की रात इलाके में छापामारी कर दो युवकों को फर्जी चालान से कोयले की तस्करी का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए आरोपी रानीगंज के काशीपुर क्षेत्र के 24 वर्षीय बिट्टू शर्मा और रानीगंज के हुसैन नगर के निवासी 22 वर्षीय मुदस्सिर आलम हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों युवकों समेत फर्जी चालान भी बरामद किया. पुलिस ने अनुमान लगाया है कि वे ईसीएल के नकली चालन का इस्तेमाल करके कोयला तस्करी के गिरोह में शामिल थे, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार आसनसोल जिला न्यायालय में पेश किया, और कोर्ट से आरोपियों के रिमांड की मांग की,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर पूरा मामला क्या है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल