बांकुड़ा --प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का दायित्व आशा कर्मियों को दिए जाने के चलते आशा कर्मियों ने नाराजगी जताई है एवं कार्य करने से इनकार किया है जिसके चलते पश्चिम बंगा आशा कर्मी यूनियन की तरफ से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया. आशा कर्मियों के अनुसार रातों-रात प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे ट्रेनिंग के माध्यम से आशा कर्मियों को सर्वे का काम करने का ऑर्डर आया है वैसे ही स्वास्थ्य विषयक बहुत काम हम से करवाए जा रहे हैं हम पर काम का बोझ डाला जा रहा है जो कि हमारे कर्मियों के द्वारा करने की बात नहीं. ऑर्डर में कोई अलग पारिश्रमिक की भी बात नहीं कही गई है इन सब कार्यों को करने से आशा कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए डीएम के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन पर उतरेंगे









0 टिप्पणियाँ